Present Indefinite Tense

Present Indefinite tense in hindi or with sentences


Present Indefinite Tense in hindi


Present Indefinite Tense



✔जिन वाक्यो के अंत मे ता है , ती है , ते है  आदि शब्द आते है। इस प्रकार के वाक्यो को Present Indefinite Tense कहते है।
तथा इस प्रकार के वाक्यो में काम का होना या करना पाया जाता है।

Structure :



1.   AFFIRMATIVE SENTENCES

 

   Subject + V1 मे s या es + Object + other


Note- सिर्फ एकवचन कर्ता के साथ ही s या es लगाते है। और बहुवचन करता के साथ verb की I form का प्रयोग करते है


उदाहरण-

(1)     मैं अपना पाठ याद करता हूँ। 
          I learn my lesson.

(2)     सीता एक मधुर गीत गाती है।      
         Seeta sings a sweet song.


(3)     मोहन घर जाता है।      
          Mohan goes to home.

(4)     वे स्कूल जाते है।     
          They go to school
(5)     मैं एक पुस्तक पड़ता हूँ।        
          I read a book.

 (6)    वह सड़क पर दौड़ता है।   
         He runs on the road.


 (7)    तुम एक पत्र लिखते हो।       
          You write a letter.

  (8)    हम हॉकी खेलते है।        
          We play the hockey





2.    NEGATIVE SENTENCES

     Sub + do / does + not + V1 + obj


Note - does का प्रयोग एकवचन करता के साथ तथा do का प्रयोग बहुवचन करता के साथ किया जाता है।

उदाहरण -

(1)     वह झूठ नही बोलता है।
         He does not tell a lie.

(2)     सीता एक मधुर गाना नही गाती है।
          Sita does not sing a sweet song.

(3)     वह एक पत्र नही लिखता है।
          He does not write a letter.

(4)     तुम स्कूल नही जाते हो।
         You do not go to school.

(5)    तुम एक साइकिल नही खरीदते हो।
        You do not buy a cycle.

(6)    वे हॉकी नही खेलते है।
        They do not play hockey.

(7)    मैं अपना पाठ याद नही करता हूँ।
         I do not learn my lesson.


विशेष- अगर वाक्य में 'कभी नही ' हो तो verb से पहले never लगाते है और do/does नही लगाते

जैसे-   सुरेश कभी झूठ नही बोलता है। -  Suresh never tells a lie



 3.     INTERROGATIVE SENTENCES

  ⇒  DO / does + sub + ( not) + V1 + object


उदाहरण-


 (1)    क्या रवि घर जाता है ?
         Does Ravi go to home ?

(2)     क्या वे खाना खाते है ?
         Do they take food ?

(3)    क्या वह किताब पड़ता है ?
        Does he read the book ?

(4)    क्या रवि घर नही जाता है ?
        Does Ravi not go to home ?

(5)    क्या वह एक पत्र नही लिखती है ?
         Does she not write a letter ?

(6)    क्या हम हॉकी नही खेलते है ?
         Do we not play hockey ?

(7)    क्या वह सड़क पर दौड़ता है ?
        Does he run on the road ?

(8)    क्या तुम्हारी माँ तुमसे प्रेम करती है ?
        Does your mother love you ?


विशेष - किसी बात पर जोर देने के लिए affirmative वाक्य में do या does का प्रयोग करते है। ऐसे हिंदी वाक्यो में ' तो ' का प्रयोग होता है।

जैसे - { 1 } मैं दौड़ता तो हूँ।  -  I do run     {2 }  मैं पड़ता तो हूँ। -  I do read



 4.   DOUBLE INTERROGATIVE SENTENCES

   Why / who / when etc + do / does + sub + ( not ) + obj


उदाहरण -

(1)    तुम स्कूल क्यों नही जाते हो ?
         Why do yo not go to school ?

(2)    वह यहां क्यों आती है ?
        Why does she come here ?

(3)    हम हॉकी क्यों नहीं खेलते है ?
        Why do we not play hockey ?

(4)    वह सड़क पर क्यों दौड़ता है ?
         Why does he run on the road ?

(5)    वह स्कूल कब जाता है ?
         When does he go to school ?

(6)    तुम कौनसी पुस्तक चाहते हो ?
        Which book do you want ?

(7)    रोहन रोज कहाँ जाता है ?
        Where does Rohan go daily ?


ध्यान दें -

कितना ( how much)uncountable noun के लिए , कितने (howmany ) countable noun के लिए, कौन-सा (which) के साथ उनसे संबंधित noun भी आते है

जैसे -


 ( 1 )   वे कितनी पेंसिलें चाहते है ?
          Howmany pencils do they want ?

 ( 2 )   तुम्हारे घर प्रतिदिन कौन आता है ?
          Who comes to your house daily ? 

 

Must read : 🚩



    Present Perfect Continuous Tense

5 comments: